मुर्मू नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त

न्यूज़ राजनीती राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

नयी दिल्ली (वार्ता): जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार देर रात इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने श्री मुर्मू की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। श्री मुर्मू देश के 14वें कैग होंगे। वह राजीव महर्षि का स्थान लेंगे। श्री मुर्मू की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से मानी जायेगी। श्री मुर्मू ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़े- https://sindhutimes.in/letter-of-intent-invited-for-participation-in-national-clinical-registry-of-covid-19/

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1985 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री मुर्मू को पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर के विभाजन कर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहला उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था। जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले श्री मुर्मू वित्त मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत थे। श्री मुर्मू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गुजरात में काम कर चुके हैं जब श्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। गौरतलब है कि एक वर्ष पहले पांच अगस्त 2019 काे केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 और अनुच्छेद-35ए को निरस्त कर इसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की थी।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *