यू पी में  जंगलराज, योगी व्यस्त हैं चुनाव प्रचार में  – कांग्रेस 

टॉप -न्यूज़

– मेरठ एवं आगरा की हालिया घटना उ0प्र0 को शर्मशार करने वाली- अजय कुमार लल्लू
लखनऊ (सिंधु टाइम्स )।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर भाजपा की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बलात्कार व उनकी हो रही हत्याओं के बाद पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नही करती जिससे अपराधियों  के हौसले चरम पर हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह वीभत्स और घृणित घटनाएं सामने आ रही हैं उसे सुनकर रूह कांप जाती है किंतु योगी सरकार झूठ बोलकर उन पर पर्दा डालने का पाप करती है उससे अपराधियो के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे है। कांग्रेस व मीडिया द्वारा मामलों का संज्ञान लेने व आवाज उठाने के बाद योगी सरकार मजबूरी में रिपोर्ट दर्ज होने देती है और आरोपियों पर कार्यवाही के बजाय उनके पक्ष में बयानबाजी कर पीड़ित महिलाओं, बच्चियों के चरित्र हनन का प्रयास करती है। योगी सरकार में कानून का राज नहीं बल्कि जंगलराज कायम हो गया है।
यह भी पढ़ें – गर्मी में गोवंशीय हुए परेशान तो जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्यवाही – मनोज सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मेरठ के सरधना में कोचिंग के लिये गयी 13 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म व जहर देकर उसको मार डालने वाले आरोपियों के विरुद्ध पांच दिन तक मुकदमा न दर्ज होने का उदाहरण देते हुए कहा योगी सरकार पूरी तरह सामूहिक दुष्कर्म, बलात्कार, हत्या जैसे घृणित अपराध के आरोपियों को संरक्षण देकर उनके हौसले बढ़ा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध में आरोपी अपराधियों को संरक्षण देकर उनका हौसला बढ़ाने की रणनीति की कलई खुल गयी है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के 2017 से अब तक के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के साथ हो रहे घृणित अपराधों में उत्तर प्रदेश देश में पहले पायदान पर योगी राज में पहुंच चुका है। उन्होंने आंकड़ों के आधार पर प्रदेश में महिलाओं के साथ वीभत्स दुष्कर्म की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि योगी जी के सत्ता सम्भालने के बाद से महिलाओं के साथ साथ अबोध, मासूम बच्चियों, युवतियों और वृद्ध महिलाएं तक असुरक्षित हो चुकी हैं।

ई पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  –E-Pepar 05-04-21
श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि विधानसभा में सवाल का जवाब देते हुए योगी सरकार ने स्वयं स्वीकार किया कि हर सेगमेंट में महिला उत्पीड़न, बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं रुक नहीं रहीं। 2018 में आये एनसीआरबी के रिकार्ड को देखंे तो दयनीय स्थिति स्पष्ट होती है कि  उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न के कुल 59445 मामलों में 4322 अपराध सामूहिक दुष्कर्म, बलात्कार, हत्या व हत्या के प्रयास के दर्ज हुए। 2019 में एनसीआरबी के आये आंकड़े बताते है कि 2017 से 2019 तक मासूम बच्चियों के साथ हुए अपराध में पास्को एक्ट में 7444 दर्ज हुए। पूरे देश मे विगत 4 वर्षों में महिलाओं के साथ एसिड अटैक की 150 घटनाएं हुई जिसमें उत्तर प्रदेश में ही 42 घटनाएं हुईं। यह आंकड़े खुद ब खुद बयां करते हैं कि उ0प्र0 की क्या स्थिति है और योगी राज के झूठ की पोल खोलने के लिये पर्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *