भारत टोक्यो पैरालम्पिक में दहाई की संख्या में पदक जीतेगा: दीपा

न्यूज़ राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

published by saurabh

इसे भी देंखेंhttps://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

मुंबई,(वार्ता): रियो पैरालम्पिक की रजत पदक विजेता दीपा मलिक का कहना है कि भारत अगले साल टोक्यो पैरालम्पिक में दहाई की संख्या में पदक जीतेगा। हाल ही में भारतीय पैरालम्पिक समिति की अध्यक्ष बनी दीपा अच्छे नतीजे के लिए काफी मेहनत कर रही है और एथलीटों की इस बारे में जागरुक कर रही है। दीपा भारत की पहली महिला पैराएथलीट हैं जिन्होंने पैरालम्पिक में पदक हासिल किया है। दीपा ने कहा, “रियो में हमारा 19 सदस्यीय दल गया था और हमने पदक संख्या को दोगुना किया था। रियो पैरालम्पिक में हमने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। 2018 के एशियाई पैरा खेलों में 194 सदस्यीय दल गया था और 72 पदक जीते थे। इसने पहले ही एक स्तर निर्धारित कर दिया है। अगले साल टोक्यो के बारे में सनसनीखेज बात यह होगी कि भारत दोहरे दोहरी संख्या में पैरालम्पिक में पदक हासिल करेगा।” 49 वर्षीय दीपा ने आईपीसी विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था और उन्होंने कभी भी अपनी दिव्यांगता को अपने जुनून के आड़े नहीं आने दिया। 1999 में उन्हें जब बताया गया कि स्पाइनल ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी के बाद उन्हें सीने के नीचे लकवा हो सकता है तो उस वक्त करगिल युद्ध में घायल हुए जवान उनकी प्रेरणा बने थे। उन्होंने कहा, “जिस अस्पताल में मुझे सर्जरी के लिए लाया गया था वहां युद्ध से घायल हुए जवान थे। मुझे लगता है कि यह तुरंत मेरी प्रेरणा बन गए। यदि ये स्वस्थ जवान अपनी कर्तव्य की रेखा में अपने शरीर का एक अंग खो रहे थे तो मेरे पास दुखी होने की वजह नहीं है क्योंकि मुझे सिर्फ बीमारी थी।”

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/