भारत कोरोना से सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में शामिल

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय हेल्थ

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

नयी दिल्ली, (वार्ता): देश में कोरोना का प्रकोप अपने चरम पर है किंतु इसके बीच राहत की बात यह है कि भारत संक्रमण प्रभावित देशों में सबसे कम मृत्यु दर वाले राष्ट्रों में शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है। सुकून की बात यह भी है कि इसमें निरंतर कमी आ रही है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में वायरस से 944 और कोरोना मरीजों की मौत हुई और अब तक 49980 की यह वायरस जान ले चुका है। देश में 156 दिन में मौतों की यह संख्या हुई है। विश्व महाशक्ति अमेरिका जो इस महामारी से सर्वाधिक त्रस्त है वहां केवल 23 दिन में 50 हजार की संक्रमण ने जान ले ली थी। दूसरे सबसे अधिक प्रभावित ब्राजील में 95 दिन के भीतर 50 हजार कोविड मरीजों की मौत हुई थी। देश में कोरोना से मृतकों की संख्या कम रहने पर मंत्रालय का कहना है कि आक्रामक स्तर पर जांच के कारण कोरोना मामलों का जल्‍दी पता लग जाने और तुरंत आइसोलेशन करने से वायरस से मृत्यु दर कम करने में मदद मिली है।

यह भी पढ़ें – https://sindhutimes.in/no-change-in-pranab-mukherjees-health/

मंत्रालय उपचार प्रोटोकॉल के प्रभावी पालन का भी योगदान मानता है। कोरोना पर पैनी नजर रखने वाले वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत में प्रति दस लाख की जनसंख्या पर भी मृतकों की संख्या सबसे कम है। अमेरिका में संक्रमण से एक लाख 71 हजार 186 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना मृतकों की संख्या 521 है जबकि भारत में यह मात्र 26 है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित ब्राजील में वायरस मृतकों का कुल आंकड़ा एक लाख सात हजार 297 अर्थात प्रति दस लाख पर 504 है। रूस में 15 हजार 617 की मौत हुई है। यहां प्रति दस लाख की आबादी पर 107 मृत्यु दर है। पेरु में 26075 की संक्रमण जान ले चुका है। यहां प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 789 की मृत्यु दर है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/