भीकाजी कामा को हर्षवर्धन ने दी श्रद्धांजलि

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

नयी दिल्ली ,(वार्ता): विदेश की धरती पर पहली बार भारत के झंडे को फहराने वालीं महान स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा की पुण्यतिथि पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया,“ महान स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। वह पहली भारतीय महिला थीं, जिन्होंने 1907 में पहली बार विदेशी धरती पर भारतीय झंडा लहरा कर दुनिया भर के लोगों से भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के लिए समर्थन मांगा था।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/harshvardhan-pledged-for-organ-donation/

राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।” भीकाजी कामा ने जर्मनी के स्टुटगार्ड में आयोजित दूसरी अंतराष्ट्रीय सोशलिस्ट कांग्रेस में भारत का झंडा फहराया था। उस झंडे का स्वरूप आज के राष्ट्रीय ध्वज से अलग था। उसमें हरे , पीले और लाल रंग की तीन पट्टियां थीं। हरे रंग की पट्टी पर आठ कमल के फूल बने हुए थे। पीली पट्टी पर वंदे मातरम लिखा हुआ था और लाल पट्टी पर सूरज तथा चांद बने थे।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/