Gurugram News : गुरुग्राम में मकान मालिक बना हैवान, बहू समेत चार लोगों की हत्या की

अपराध

गुड़गांव के राजेंद्र पार्क एरिया में 4 लोगों के बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया।

योगेश कुमार. गुड़गांव

गुड़गांव के राजेंद्रा पार्क एरिया में एक ही घर में 4 लोगों की हत्या हो गई है। घटना में एक घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के अनुसार मकान मालिक पर हत्या का शक जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि मकान मालिक ने अपनी बहू के साथ ही किरायेदार, उसकी पत्नी और बच्चे की हत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्रामः राजेंद्र पार्क एरिया में एक ही घर में 4 लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी बहू और किराएदार के परिवार की हत्या कर दी है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। (वीडियोः योगेश, NBT)

पूर्व सैन्य कर्मी रह चुका है मकान मालिक
पुलिस का कहना है कि मकान मालिक राव राय साहब ने अपने मकान में किराए पर रहने वाले कृष्ण तिवारी उम्र लगभग 45 वर्ष, अनामिका तिवारी उम्र 38 वर्ष, सुनीता यादव उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी आनंद यादव व सुरभि तिवारी उम्र 9 वर्ष की तेज धारदार हथियार से अज्ञात कारणों से हत्या कर दी। इस दौरान चार व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई तथा एक लड़की विधि तिवारी उम्र 3 वर्ष को सिविल अस्पताल सेक्टर 10 गुरुग्राम में इलाज के लिए ले जाया गया है। राव राय साहब सेना से रिटायर है।

हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने
हत्या के बाद राव राय साहब खुद थाने पहुंच गया। थाना पहुंच मकान मालिक ने कहा कि मैंने अपने किरायेदारों को मार दिया है। इसके बाद दीपक सहारन डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम, राजीव यादव एसीपी उद्योग समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।