मेट्रो ट्रेन के लिए दिशा-निर्देश जारी, ट्रेन परिचालन समयबद्व तरीके से होगा

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

नयी दिल्ली,(वार्ता): दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की ट्रेनें चलाने के लिए मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) बुधवार को घोषित कर दी गयी जिसमें कर्मचारियों तथा यात्रियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय की ओर से जारी एसओपी के अनुसार मेट्रो स्टेशन के प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा और कंटेनमेंट जोन के सभी स्टेशनों पर लोगों का प्रवेश तथा निकास वर्जित रहेगा। यात्रियों और स्टॉफ के लिए फेस मॉस्क अनिवार्य होगा। पहले चरण में सात,नौ और 10 सितंबर को मेट्रो ट्रेन सेवाएं संचालित होंगी। सात सितंबर को यलो लाइन (समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर और रैपिड मेट्रो,गुरुग्राम) का संचालन सुबह चार घंटे (सात बजे से 11 बजे) और शाम को भी चार घंटे (शाम चार बजे से रातआठ बजे) तक होगा।

यह भी पढ़ें– https://sindhutimes.in/2509-cases-of-corona-in-delhi-after-two-months/

इसके बाद नौ सितंबर को लाइन 3/4-ब्लूलाइन, द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी,वैशाली और लाइन सात (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार का संचालन शुरू होगा। यह सेवा भी सुबह और शाम को चार चार घंटे तक रहेगी। इसमें सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसी चरण में 10 सितंबर को लाइन एक (रिठाला से शहीद स्थल), लाइन पांच ( ग्रीन लाइन) कीर्ति नगर-इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह और लाइन छह(वायलेट लाइन) कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक चलेगी और इसका समय भी सुबह और शाम को चार चार घंटे का होगा। इसमें सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/