दिल्ली, केरल में सबसे अधिक कोरोना के सक्रिय मामले

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ हेल्थ

Published by Aprajita

यह भी पढ़े;https://sindhutimes.in/beneficiaries-of-prime-ministers-housing-rural-in-kushinagar/

नयी दिल्ली; देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (काेविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गयी, जिनमें से दिल्ली और केरल में इस महामारी के सबसे अधिक क्रमश: 1505 और 1103 मामले बढ़े।आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी दिल्ली में 1505, केरल में 1103, हरियाणा में 562, छत्तीसगढ़ में 474, पंजाब में 150, हिमाचल प्रदेश में 125, तेलंगाना में 63, मिजोरम में 43, गोवा में 18, दादर एवं नागार हवेली तथा दमन और दीव में तीन और सिक्किम में सिर्फ एक मामला बढ़ा है। देश के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस अवधि में महामारी के सक्रिय मामलों में कमी आयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के नए मामले 49,881 नए मामले सामने आए हैं और इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 80.40 लाख से अधिक हो गयी। देश में इस महामारी के सक्रिय मामले 7,116 घटकर 6,03,687 रह गए हैं। वहीं इस दौरान 517 मरीजाें की मौत होने के बाद इससे जान गवाने वालों की संख्या 1,20,527 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार …….192……….4039…….58

आंध्र प्रदेश ………..26622…..781509…..6643

अरुणाचल प्रदेश …….2064…….12480…….36

असम ………………11803…..192517……917

बिहार ………………..8329…..204178….1069

चंडीगढ़ ……………….629…….13359……224

छत्तीसगढ़ ………….22167…..157480…..1936

दादरा और नगर हवेली

दमन और दीव …………51………3184……….2

दिल्ली …………….29378…….334240….6396

गोवा ………………..2402……..39974…….592

गुजरात……………..13332…….152858….3701

हरियाणा …………..11014……149451…….1758

हिमाचल प्रदेश………2646……..18203…….300

जम्मू कश्मीर………..6976……..84782……1455

झारखंड ……………5363……..94326……..880

कर्नाटक…………..68180……733558….11046

केरल ……………93369……316692……1403

लद्दाख ……………..642……….5369……….74

मध्यप्रदेश………..10094…….156264….2913

महाराष्ट्र………130286…….1486926..43554

मणिपुर………..4233………13420……….156

मेघालय ………1364………7777…………..85

मिजोरम ………417……….2238……………1

नागालैंड …….1845……… 6945…………..34

ओडिशा ……..14068….270130………1284

पुड्डुचेरी ………3686……..30307………..590

पंजाब ……….4239……123866……….4158

राजस्थान ……15708….174044………..1877

सिक्किम………263……….3545…………..67

तमिलनाडु ….26356…..679377…….11018

तेलंगाना …….17979….216353……….1324

त्रिपुरा ………..1696…….28525………..345

उत्तराखंड …..3696…….56556……….1009

उत्तरप्रदेश…..25487….443589……….6958

पं. बंगाल…..37111…..317928……. ..6664

कुल …….603687…7315989……..120527