धोनी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा: सीके खन्ना

न्यूज़ राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

नयी दिल्ली,(वार्ता): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। खन्ना ने धोनी को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “धोनी महान क्रिकेटर हैं।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/now-toss-with-dhoni-will-be-on-19-rohit/

उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उसे विश्व विजेता बनाया। उनका योगदान भारतीय क्रिकेट में हमेशा याद रखा जाएगा और उनका प्रदर्शन देश के युवा खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरित करेगा। उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए शानदार विरासत छोड़ी है। वह बेहतरीन कप्तान होने के साथ-साथ शानदार इंसान हैं। आपके योगदान के लिए एमएसडी आपका धन्यवाद और भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं। ”

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/