दिल्ली मेट्रो ने यमुना पर पांचवें मेट्रो पुल का प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू किया

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

नयी दिल्ली,(वार्ता): दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली मेट्रो फेज चार के मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर में यमुना नदी पर पांचवें मेट्रो पुल का प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू किया है। यह पुल 560 मीटर लंबा होगा और यमुना नदी पर दिल्ली मेट्रो का पांचवां पुल होगा। वर्तमान में यमुना नदी पर दिल्ली मेट्रो के चार पुल हैं। डीएमआरसी ने आज जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि यह पुल सूरघाट मेट्रो स्टेशन और सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन को मजलिस पार्क – मौजपुर कॉरिडोर से जोड़ेगा। प्रस्तावित स्तंभों के स्थान की भू-तकनीकी जांच करने के बाद, परीक्षण नींव (टेस्ट पाइल) की ढलाई प्रक्रिया प्रगति पर है। इस मानसून सीजन के दौरान मौजूदा समय का उपयोग करने के लिए, आस-पास के क्षेत्र से रेत व मिट्टी को भरकर जमीन के स्तर को उठाकर यमुना के तट से थोड़ा दूर एक कोफरडेम (कृत्रिम बांध) का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही बांस, जूट जाल और रेत के बैगों से इसकी ढलान को संरक्षित किया गया है।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/ups-kabina-minister-chetan-chauhan-dies/

आवश्यक निर्माण सामग्री जैसे मजबूत स्टील, मैटल लाइनर, तैयार मिक्स कंक्रीट, आदि की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कोफरडेम का लेवल समीपवर्ती सड़क के लेवल के समान रखा गया है। यह पुल यमुना पर मौजुदा दो पुलों अर्थात वजीराबाद ब्रिज और सिग्नेचर ब्रिज के बीच बनेगा। केंटिलीवर निर्माण विधि का उपयोग करके बनाया जाने वाला यमुना पर यह पहला मेट्रो पुल होगा। केंटिलीवर एक सुदृढ संरचनात्मक आधार है जो क्षैतिज रूप से बना होता है और इसकी सपोर्ट केवल एक छोर पर होती है। बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग (बीआईएम) तकनीक का उपयोग करके पुल के डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया। इस प्रौद्योगिकी की मदद से, प्रस्तावित संरचना के जटिल विवरणों के साथ पुल का एक थ्री डी मॉडल अपलोड किया गया। फेज-4 के डिजाइनों को अंतिम रूप देने के लिए डीएमआरसी के ‘इंजीनियर बीआईएम प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। यह पुल पुराने वजीराबाद पुल से लगभग 385 मीटर नीचे की ओर और मौजूूदा सिग्नेचर ब्रिज से 213 मीटर ऊपर की ओर यमुना नदी को पार करता है। पुल के निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों से सभी अनिवार्य अनुमतियां प्राप्त कर ली गई हैं। डीएमआरसी यमुना नदी पर पुल के निर्माण के लिए प्रमुख समिति द्वारा दी गई शर्तों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/