फिरोजाबाद में बस खंभे से टकरायी, एक की मृत्यु, चार घायल

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

फिरोजाबाद,(ST News): उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में शुक्रवार को वोल्वो बस खंभे से जा टकराने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही वोल्वो बस आज तड़के नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे 69़ 7 किलोमीटर पर एक खंभे से जा टकरायी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। बस में 57 सवारिया बैठी थी। करीब 20 लोगों का मामूली चोटें भी आयी है। उन्होंने बताया की मृतक की पहचान मुख्तियार(50) के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना हुई है।
सवारियाें को गंतव्य तक पहुचाने के लिये दूसरी बस का इंतजाम किया गया है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/