चेतन चौहान के निधन पर देवरिया में भाजयुमो ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश राजनीती

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

देवरिया,(ST News): प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान के निधन पर उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर नमन कर मृत आत्मा के शांति की प्रार्थना की । जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष विन्देश पाण्डेय ने कहा कि चेतन चौहान ने उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए अमूल्य योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/heavy-rains-for-two-days-in-eastern-and-western-uttar-pradesh/

वो दो बार पार्टी के सांसद भी रहे। चेतन चौहान करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। खेल से लेकर राजनीतिक जगत तक उन्होंने एक अलग पहचान बनाई। उनका जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिलामंत्री महेश मणि ने कहा कि चेतन चौहान का असमय जाना अत्यन्त दुखदायी है। सहज, सरल एवं ओजस्वी वक्ता व करोड़ों युवाओं के प्रेरणा के रूप में चेतन जी को सदैव याद किया जाएगा।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/