भाजपा ने कर्मठ कार्यकर्ता और जनता ने सच्चा हितैषी खोया : योगी

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश राजनीती लखनऊ न्यूज़

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

लखनऊ (ST News): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया सदर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा है कि भाजपा ने समर्पित कार्यकर्ता और जनता ने सच्चा हितैषी खो दिया है। श्री सिंह का गुरूवार देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे। श्री योगी ने ट्वीट कर कहा “ देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/up-lost-fifth-mla-in-last-six-months/

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।ॐ शांति। गौरतलब है कि श्री सिंह भाजपा के तीसरे विधायक है जिनका इसी महीने निधन हुआ है। इससे पहले अमरोहा के नौगांव सादात सीट के विधायक एवं कबीना मंत्री चेतन चौहान की 16 अगस्त को मृत्यु हो गयी थी जबकि दो अगस्त को कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र की विधायक एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरूण की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी थी।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/