देवरिया में जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश राजनीती

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

देवरिया,(ST News): भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से अलंकृत स्वर्गीय अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं सोमवार को यहा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डाॅ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि अरुण जेटली बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।एक कुशल रणनीतिकार होने के साथ-साथ एक अच्छे अधिवक्ता भी थे। उनके जाने से भारतीय राजनीति की जो अपूरणीय क्षति हुयी थी उसकी भरपायी आज तक नहीं हो पायी। उन्होंने कहा कि उनकी रणनीतिक कौशल के विरोधी भी कायल थे। श्री जेटली ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज को समर्पित कर दिया। उनका परिवार भी उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़कर सदैव समाज के लिए सेवारत है।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/graduation-and-pg-entrance-examinations-started-at-bhu/

हम उनकी पहली पुण्यतिथि पर सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से नमन करते है। पूर्व जिला महामंत्री भाजपा कृष्णानाथ राय ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ,प्रखर वक्ता व प्रख्यात अधिवक्ता एवं देश के पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उनके आदर्श और उनके विचार, सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।हम सभी को अरुण जेटली के जीवन से प्रेरणा ले उनके दिखाये मार्ग पर चलने का शपथ लेना चाहिये, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान अखिलेश त्रिपाठी,सुनील सिंह,प्रवीण निखर, अम्बिकेश पाण्डेय,राधेश्याम शुक्ला, पवन मिश्रा, आशुतोष तिवारी, मनीष सहाय, अजय दूबे वत्स, भुनेश्वर मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, बिजेंद्र कुशवाहा, रवि जायसवाल, रामशीष मौर्या आदि ने स्वर्गीय अरुण जेटली के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *