बदायूं सामूहिक दुष्कर्म केस: पीड़िता के परिवार के लोगों मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी

इमेज गैलरी उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश

Published by Aprajita

कृषि से संबंधित जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करे;http://ratnashikhatimes.com/end-of-the-third-cycle-of-the-fourth-shell-bala-memorial-open-chess-competition-at-the-presision-chase-academy/

बदायूं; बदायूं में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले दो आरोपितों की बुधवार को गिरफ्तारी के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में तेजी दिखा दी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने गुरुवार को पीड़िता के परिवार के सदस्यों से भेंट की। इसके साथ इनको शीघ्र ही न्याय का आश्वासन भी दिया।

यहाँ पर क्लिक करे;https://sindhutimes.in/lucknow-if-you-are-employment-unemployed-and-looking-for-a-job-then-good-news-for-you/

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के तूल पकड़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी आज पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने यहां पर सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। चंद्रमुखी देवी ने गांव में पीड़िता के परिवार के लोगों से भेंट की। बदायूं  में रविवार को उघैती क्षेत्र में  महिला से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया। गुरुवार को आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची हैं। स्वजन को उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। क्यावली  गांव में पीड़ित परिवार से बात करने के बाद वह घटनास्थल मेवली गांव भी गई और मौके पर मुआयना किया।

इस प्रकरण में गिरफ्तार जसपाल की पत्नी तथा बेटी ने भी राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी से भेंट की। आरोपित की पत्नी ने अपने पति को निर्दोष बताया है। उसने कहा कि जसपाल तो किराए पर गाडी लेकर गया था।

कृषि से संबंधित जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करे;http://ratnashikhatimes.com/end-of-the-third-cycle-of-the-fourth-shell-bala-memorial-open-chess-competition-at-the-presision-chase-academy/

सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त

बदायूं में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी वारदात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ा रुख दिखाया है। अब इस केस की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी। इसके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडीजी से पूरी रिपोर्ट तलब की है। तीनों आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई के लिए डीएम ने फाइल तैयार करने को कहा है। इसके साथ इस प्रकरण का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।

कृषि से संबंधित जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करे;http://ratnashikhatimes.com/u-p-biennial-session-of-the-industrial-training-institute-employees-union/