दिल्ली व  यूपी में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश राष्ट्रीय

 कई राज्यों में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा 

कर्नाटक में शराब व किराना समेत  दूध-सब्जी की दुकानें  दोपहर एक बजे तक खुलेंगी 

नई दिल्ली, एजेंसी । कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए और भी कई राज्यों ने संपूर्ण लॉकडाउन और सख्त पाबंदियां लगाने जैसे कदम उठाए हैं। तमिलनाडु, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने 10 मई यानी सोमवार से संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है जो 24 मई तक लागू रहेगा। कर्नाटक में शुक्रवार शाम से और केरल में शनिवार सुबह से लॉकडाउन प्रभावी हो गया है। वहीं दिल्ली और यूपी में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें –तीनों सेनाओं के 400 सेवानिवृत्त डॉक्टर रिअप्वाइंट होंगे

चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बयान जारी कर कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ कोरोना के हालात की समीक्षा करने और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया। आवश्यक सामान और सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और निजी एवं सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सरकारी शराब की दुकानें, बार, स्पा, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून, सिनेमा हाल, क्लब, पार्क, बीच भी इस दौरान बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें –अमेठी: पांच हजार  में रेमडेसिविर बेचते सीएमएस का वीडियो वायरल

विपक्षी दल अन्नाद्रमुक और डीएमके ने संपूर्ण लॉकडाउन का स्वागत किया है। इनका कहना है कि इससे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। परंतु, इन दोनों दलों की सहयोगी भाजपा ने लॉकडाउन के फैसले को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया  है। प्रदेश भाजपा का कहना कि इसमें दैनिक कामगारों और कमजोर वर्ग को मदद पहुंचाने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण अभियान कैसे चलेगा इसको लेकर भी कुछ नहीं कहा गया है। राजस्थान सरकार ने भी 10 से 24 मई तक के लिए राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। किराना, दूध, सब्जी, फल और अन्य आवश्यक सामान की दुकानें कुछ समय के लिए खोलने की छूट दी गई है। कर्नाटक में शुक्रवार शाम और केरल में शनिवार सुबह से लॉकडाउन प्रभावी हो गया है। केरल में 16 मई तक पाबंदियां जारी रहेंगी। इन दोनों ही राज्यों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बेंगलुरु तीन लाख से ज्यादा सक्रिय मामलों वाला देश का पहला महानगर बन गया है। गोवा में भी रविवार से 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इस दौरान शराब की दुकानों के साथ ही किराना और दूध-सब्जी की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी।

यूपी में 17 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश में पूर्व से जारी कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। अब सारी पाबंदियां 17 मई तक पूर्व की भांति जारी रहेंगी। इस अवधि में ईद का त्योहार भी है, हालांकि उस दिन में सारे प्रतिबंध लागू होंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने प्रदेश में पाबंदियों के साथ कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। पूर्व में कर्फ्यू को 10 मई तक बढ़ाया गया था, जिसे अब 7 दिन और बढ़ाया गया है। सीएम से बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सारे प्रतिबंधों को 17 मई की सुबह 7 बजे तक जारी रखा जाएगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए ही लोगों को मूवमेंट की इजाजत दी जाएगी। यूपी में 30 अप्रैल से ही कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है और लगातार सरकार इसकी मियाद को बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें – सिंगल डोज वाली स्पुतनिक लाइट कोरोना वैक्सीन को रूस ने दी मंजूरी, करीब 80 फीसद तक है प्रभावी

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन

दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार इसकी घोषणा करते हुए कहा कि लॉकडाउन से दिल्ली में कोरोना के संक्रमण में कमी आई है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में व्यापारियों, महिलाओं और दूसरे लोगों से बात हुई सबने कहा कि केस कम हुए हैं लेकिन कड़ाई बरकरार रखने की जरूरत है। इस बार मेट्रो भी नहीं चलेगी। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा- ’20 अप्रैल को मजबूरी में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। 26 अप्रैल को पॉजिटिव रेट 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था, उसके बाद से केस कम होना शुरू हुए, पिछले 2-3 दिनों में पॉजिटिविटी रेट घटकर 23 फीसदी पर आ गया है। आपने साथ दिया, लॉकडाउन के पीरियड में हेल्थ संसाधन को बेहतर किया।

यह भी पढ़ें –कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट