कक्षा 6 से 8 तक के लिए एकेडिमक कैलेंडर किया जारी

एजुकेशन टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

नयी दिल्ली,(वार्ता): केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कक्षा 6 से 8 के लिए एक नया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर अगले दो महीने के लिए होगा। इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्वीट से दी। उन्होंने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्वीट में उल्लेख किया, ‘अपर प्राइमरी के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर चार सप्ताह पहले जारी किया गया था। आज अगले आठ सप्ताह के लिए अकादमिक कैलेंडर लॉन्च किया गया है। इस अकादमिक कैलेंडर में ऑनलाइन सीखने पर विस्तृत दिशा निर्देश शामिल हैं। इस कैलेंडर का उद्देश्य कोरोना काल में ऑनलाइन टीचिंग के लिए छात्रों, शिक्षकों, स्कूल प्रिंसिपलों और अभिभावकों को जागरुक कराना है। वहीं NCERT ने पहले अन्य कक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया था। इसके अलावा सभी विषयों को सप्ताह के अनुसार योजनाओं के माध्यम से कैलेंडर जारी किया जाएगा।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/