योगी ने सहारनपुर के विकास के लिए करोड़ों के योजनाओं को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश राजनीती

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

सहारनपुर,(ST News): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सहारनपुर के विकास के लिए करोड़ों रूपयों की योजनाओं को अपनी स्वीकृति दी है। श्री योगी ने वीड़ियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सहारनपुर के अपने पार्टी विधायकों और अधिकारियों के साथ सहारनपुर की विकास योजनाओं पर बातचीत की। उन्होंने सहारनपुर जिले में 1958 करोड़ रूपए की विकास कार्य किए जाने पर अपनी सहमति दी है। उन्होंने शिवालिक वन क्षेत्र में टाइगर रिजर्व बनाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि शिवालिक वन क्षेत्र टाइगर रिजर्व बनने से पर्यटक को बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि लोक निर्माण विभाग से जुड़ी 1278 करोड़ रूपए के 11 काम और राजकीय निर्माण निगम से जुड़े 614 करोड़ रूपए के तीन कार्य और जल निगम के 66 करोड़ रूपए के 31 कार्यों को पूरा किया जाना है। मंत्री धर्मसिंह सैनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष सौंधेबांस के पास यमुना नदी पर पुल बनाए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/corona-infected-brother-of-bjp-mla-commits-suicide-in-kannauj/

मुख्यमंत्री ने पुल को बनवाने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने शाकुम्बरी देवी स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, देवबंद में देवी कुंड को धार्मिक स्थल के रूप में विकास करने का भी भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर यूनिवर्सिटी के निर्माण में तेजी लाई जाए। जिससे अगले सत्र में यूनिवर्सिटी विधिवत रूप से सत्र शुरू कर दे।मंडलायुक्त संजय कुमार ने स्मार्ट सिटी और अमृत योजना, सीवरेज परियोजना, सहारनपुर मेडिकल कालेज और स्पोट्स कालेज के संबंध में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि शामली में पुलिस लाइन का निर्माण कार्य और पीएसी यूनिट की स्थापना की कार्रवाई तेजी के साथ चल रही है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *