published by saurabh
इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s
नयी दिल्ली,(वार्ता): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1609 – वेनिस की सीनेट ने गैलीलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।
1700 – डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर।
1771 – इंग्लैंड के हॉर्शम शहर में पहला रिकॉर्ड क्रिकेट मैच खेला गया।
1786 – अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दशमलव प्रणाली को स्वीकार किया।
1864 – जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1899 – ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।
1900 – अमेरिका के बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत हुई।
1919 – रावलपिंडी संधि में ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।
यह भी पढ़े- https://sindhutimes.in/a-blind-deaf-government-does-not-listen-to-asha-workers-rahul/
1940 – अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का गोवा के मडगांव में जन्म।
1942 – महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।
1945 – सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1988 – नौ वर्षों के लंबे युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी।
1994 – इजरायल और जॉर्डन को जोड़ने वाला (लिंक) रोड खुला।
2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोगों की मौत।
कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/