मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर इस्तीफा दें: अभय चौटाला

टॉप -न्यूज़

सिरसा। हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीतने की संभावनाओं के बीच इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने मतगणना केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया गया है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पुलिस के जरिये पैसे बांटकर वोट खरीदने का काम किया है और दावा किया कि वरना वह और बड़ी मार्जिन से जीतते।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में धनबल का आरोेप लगाते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंंने कहा कि उनकी जीत 30 हजार मतों से होनी थी मगर अब वे 8 हजार मतोंं से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी जीत नहींं बल्कि किसान और मजदूर की जीत है। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा के साथ मिलीभगत के भी आरोप लगाए। खबर लिखे जाते समय मतगणना का आखिरी राऊंड चल रहा था और श्री चौटाला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से साढ़े चार हजार वोटों से आगे चल रहे थे।