8 लाख 36 हजार से अधिक लोग हुए वैक्सीनेटेड

राष्ट्रीय हेल्थ

नयी दिल्ली। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटे के दौरान आठ लाख 36 हजार से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाया गया है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 97 करोड 23 लाख से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि कोविड से पीड़ित लोगों के स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है और 98.08 प्रतिशत हो गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 17,861 कोविड रोगी संक्रमण से मुक्त हो गये। अभी तक तीन करोड़ 33 लाख 99 हजार 961 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 15,981 नये लोग कोविड से संक्रमित हुए हैं। देश में कुल दो लाख एक हजार 632 कोविड पीड़ितों का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का 0.59 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कुल आठ 36 हजार 118 कोविड टीके दिये गये हैं। कुल टीकाकरण 97 करोड़ 23 लाख 77 हजार 45 हो गया है। सूत्रों के अनुसार कल दशहरा महोत्सव होने के कारण टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही। देश भर में कोविड परीक्षण जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,23,003 परीक्षण किए गये। भारत में अब तक 58 करोड़ 98 लाख 35 हजार 258 परीक्षण किए हैं।