सड़क दुर्घटना में सात लोगों निधन पर शोक व्यक्त किया: शिवराज

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले के गोहद में हुयी एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल 15 नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत कार्य तत्परता से जारी है। रेडक्रॉस द्वारा घायलों को त्वरित सहायता के रूप में 5 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ितों को यथोचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।