किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात हुए प्रभावित

राष्ट्रीय

जयपुर। किसान आंदोलन के कारण रेवाडी-भिवानी, भिवानी-रोहतक, भिवानी-हिसार एवं हनुमानगढ-सादुलपुर श्रीगंगानगर-फतूही रेलखण्ड पर आज रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 04787 भिवानी-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा आज रद्द रहेगी।
इसी तरह गाडी संख्या 04782 रेवाडी-बठिण्डा स्पेशल, गाडी संख्या 04835 हिसार-रेवाड़ी स्पेशल, गाडी संख्या 04892 हिसार-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा एवं गाडी संख्या 04754 श्रीगंगानगर-बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा भी इस कारण सोमवार को रद्द रहेगी।
इसी तरह गाडी संख्या 04753 बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्पेशल, गाडी संख्या 04736 अम्बाला-श्रीगंगानगर स्पेशल, गाडी संख्या 04755 बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्पेशल, गाडी संख्या 02472 दिल्ली-श्रीगंगानगर स्पेशल, गाडी संख्या 04735 श्रीगंगानगर-अम्बाला स्पेशल, गाडी संख्या 04731 दिल्ली-बठिण्डा स्पेशल एवं गाडी संख्या 04670 हनुमानगढ-फिरोजपुर स्पेशल रेलसेवा भी सोमवार को रद्द रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सोमवार को हिसार से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 04090 हिसार-नई दिल्ली स्पेशल रेलसेवा भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी और यह रेलसेवा भिवानी-नई दिल्ली स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
इसी तरह गाडी संख्या 04729 रेवाडी-फजिल्का स्पेशल रेलसेवा भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी। गाडी संख्या 04733 रेवाडी-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा रेवाडी के स्थान पर हिसार से संचालित होगी। गाडी संख्या 04764 श्रीगंगानगर-सादुलपुर स्पेशल रेलसेवा जो श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हनुमानगढ स्टेशन तक संचालित होगी।
गाडी संख्या 04763 सादुलपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा सादुलपुर के स्थान पर हनुमानगढ से संचालित होगी। गाडी संख्या 04089 नई दिल्ली-हिसार स्पेशल रेलसेवा नई दिल्ली के स्थान पर भिवानी से संचालित होगी। गाडी संख्या 09791 जयपुर-हिसार स्पेशल रेलसेवा जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा रेवाडी स्टेशन तक संचालित होगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09792 हिसार-जयपुर स्पेशल रेलसेवा हिसार के स्थान पर रेवाडी से संचालित होगी। गाडी संख्या 09807 कोटा-हिसार स्पेशल रेलसेवा कोटा से सादुलपुर स्टेशन तक तथा गाडी संख्या 09808 हिसार-कोटा स्पेशल रेलसेवा हिसार के स्थान पर सादुलपुर से संचालित होगी।