2021 Tata Tigor EV भारत में आज लॉन्च होगी, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 400 किलोमीटर

व्यापार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2021 Tata Tigor EV Launch Today: Tata Motors आज भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार Tigor EV को लॉन्च करने जा रही है। अब से कुछ ही घंटों के इंतजार के बाद इसे भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। Tigor EV पर्सनल उपयोग के लिए उपलब्ध होगी और इसका डिजाइन BS6 Tigor जैसा ही है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज लॉन्चिंग से पहले हम आपको टिगोर ईवी से जुड़ी जानकारियां देने जा रहे हैं।

Tata Tigor Ziptron EV में Nexon EV के 30.2 kWh बैटरी पैक का उपयोग करने की उम्मीद है जो इलेक्ट्रिक SUV पर 127 bhp पावर और 245 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। लेकिन माना जा रहा है कि यह पावरट्रेन Tigor EV पर कम पावर जनरेट करेगा। Ziptron तकनीक से Tigor EV की ड्राइविंग रेंज को 300 किमी प्रति चार्ज तक बढ़ाने की भी उम्मीद है। बता दें मौजूदा टाटा टिगोर (निजी उपयोग के लिए) में 21.5 kWh बैटरी पैक आता है जो एक बार चार्ज करने पर 250 किमी की ARAI प्रमाणित ड्राइविंग रेंज देती है। इसके अलावा, टाटा ज़िपट्रॉन में बेहतर थर्मल प्रबंधन भी है जो बैटरी पैक की लॉन्ग लाइफ देने में मदद करता है।

2021 Tata Tigor EV आउटगोइंग मॉडल की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली और कुशल होगी। अंदर और बाहर मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए जाने की संभावना है। फेसलिफ़्टेड इलेक्ट्रिक टिगोर अपने पुराने मॉडल की तुलना में अधिक फीचर लैस होगी और इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, और बहुत से फीचर्स मिलेंगे। इन सभी बदलावों से 2021 Tata Tigor EV को पहले की तुलना में महंगा बनाने की उम्मीद है। बता दें कि Tigor EV की कीमत वर्तमान में 12.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।