देश में 19.19 लाख मरीज हुए कोरोना मुक्त, सक्रिय मामलों में कमी

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय हेल्थ

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

नयी दिल्ली (वार्ता): वैश्विक महामारी कोरोना के देश में निरंतर बढ़ते मामलों के बीच स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है तथा अब तक 19.19 लाख लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं और सक्रिय मामलों में कमी आयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में संक्रमण के 58,525 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 26,47,663 हो गयी है। राहत की बात यह है कि इसी अवधि में 57,584 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त हाेने वालों की संख्या भी 19,19,842 हो गयी है। इसी दौरान 941 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 50,921 पर पहुंच गया। इस बीच देश में सक्रिय मामलों की संख्या 544 कम होकर 6,76,900 हो गयी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 1986 बढ़कर 1,58,705 हो गयी तथा 288 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 20,037 हो गया। इस दौरान 8837 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,17,123 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 2193 कम होने से सक्रिय मामले 85,945 रह गये हैं। राज्य में अब तक 2650 लोगों की मौत हुई है, वहीं 10,117 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 2,01,234 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 244 बढ़ी है और यहां अब 81528 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 116 बढ़कर 3947 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 1,41,491 लोग स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 194 कम होकर 54019 हो गये हैं तथा 5766 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 2,78,270 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 100 मरीजों की संख्या बढ़ी है जिससे सक्रिय मामले 51537 हो गये हैं तथा इस महामारी से 2449 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,00,432 मरीज ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/corona-recovery-rate-in-country-crosses-72-percent/

सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां यह संख्या 31059 हो गयी है। राज्य में 461 लोगों की मौत हुई है जबकि 72,324 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 27299 सक्रिय मामले हैं तथा 2428 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 86,771 लोग स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 21420 सक्रिय मामले हैं और 703 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 70,132 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। गुजरात में सक्रिय मामले 14383 हैं तथा 2,785 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 61,512 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले की तादाद में 666 की कमी आने के बाद यह संख्या 10,823 हो गये हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4196 हो गयी है तथा अब तक 137561 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1105, राजस्थान में 862, पंजाब में 812, हरियाणा में 538, जम्मू-कश्मीर में 542, ओडिशा में 343, झारखंड में 244, असम में 189, उत्तराखंड में 152, केरल में 156, छत्तीसगढ़ में 141, पुड्डुचेरी में 110, गोवा में 104, त्रिपुरा में 59, चंडीगढ़ में 29, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 28, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 16, लद्दाख में 14, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/