स्वर्गीय मिल्खा सिंह दिलों में जिंदा रहेंगे: शिवराज सिंह

टॉप -न्यूज़

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फ्लाइंग सिख स्वर्गीय मिल्खा सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि एशियाई खेलों में चार और 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश को गौरवान्वित करने वाले,’फ्लाइंग सिख’ के नाम से प्रसिद्ध धावक स्व.मिल्खा सिंह जी की जयंती पर कोटिश: नमन्।

श्री चौहान ने कहा कि अपने खेल व कार्यों से आपने जो देश की सेवा की है, वह अद्वितीय है। आप दिलों में जिंदा रहेंगे।