शिवराज ने जे पी नड्डा को उनके जन्म दिन पर बधाई

राष्ट्रीय

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के जन्म दिन पर बधाई दी है।

श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि श्री नड्डा के नेतृत्व में भाजपा निरंतर नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है। उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन में युवा नव ऊर्जा एवं शक्ति के साथ राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए सतत कार्य कर रहे हैं। सेवा की यह पवित्र धारा अविराम प्रवाहमान रहे, यही शुभेच्छा।

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं, बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मां पीताम्बरा आपको स्वस्थ और यशस्वी जीवन प्रदान करें।