विजयकुमार मलिमठ ने एमपी के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण किया

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज यहां न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमठ को राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करायी। राजभवन के सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमठ ने ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य के मंत्री, न्याय जगत की हस्तियां और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने किया। मूल रूप से कर्नाटक निवासी श्री मलिमठ इसके पहले हिमाचल प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। हाल ही में उन्हें मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।