लोडिंग वाहन पलटने से 22 लोग घायल, दो गंभीर

मध्यप्रदेश

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आज सुबह एक लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 22 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल रैफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विदिशा-ग्यारसपुर रोड पर सुबह एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 35 से अधिक लोगों में से 22 लोग घायल हो गए।

इनमें दो को गंभीर हालत में भोपाल रैफर कर दिया गया, जबकि शेष घायलों का इलाज विदिशा के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि धान की कटायी के लिए कटनी से विदिशा आ रहे थे।