सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के रैगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस की कल्पना वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रतिमा बागरी को 12069 मतों से पराजित कर भाजपा की इस सीट पर कब्जा कर लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा को कुल 72,679 मत मिले हैं, जबकि भाजपा की प्रत्याशी प्रतिमा बागरी ने कुल 60,610 मत हासिल किए।
इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 12069 मतों से पराजित कर भाजपा को धूल चटाई।