महिलाओं से अभद्रता करने पर दो गिरफ्तार

न्यूज़

मूदबिद्री। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ पुलिस ने एक कार में सवार दो महिलाओं के साथ अभद्रता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे मूडबिद्री के बाहरी इलाके में एक कार को रोक कर उसमें दो लड़कियों की मौजूदगी पर सवाल उठाया था। लड़कियां एक अलग धर्म के अनुयायी जोड़े के साथ कार में यात्रा कर रही थीं। आरोपियों की पहचान संहिताराज (36) और संदीप पुजारी (34) के रूप में की गयी है। दंपति और लड़कियां उडुपी जिले के करकला तालुक की रहने वाली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।