औरंगाबाद /मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गयी। राज्य में सोमवार को इस संक्रमण के 751 नए मामले दर्ज किये गये तथा 15 लोगों ने इस जानलेवा विषाणु के कारण जान गंवाई। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक महाराष्ट्र में कोविड-19 से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 66,18,347 हो गयी है तथा 1,40,403 लोगों की अब तक इसके कारण मौत हुयी है।
वहीं आज 1,555 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गयी। इसके बाद कोरोना से निजात पाने वाले लोगों को आंकड़ा बढ़कर 64,60,663 हो गया है। राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 97.62 प्रतिशत हो गया है, जबकि मृत्यु दर 2.12फीसदी है। इस समय राज्य में कोविड-19 के 13,649 सक्रिय मामले हैं।