मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में दो किसानों की हत्या

मध्यप्रदेश

निवाड़ी। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के दो किसानों की हत्या कर दी गयी। उनके शव सुबह खेत पर मिले। पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी ने बताया कि वह स्वयं सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। किसानों की पहचान शूरी और कांशीराम रैकवार के रूप में हुयी है। उनकी हत्या गला रेत कर की गयी है और इस घटना को आज तड़के अंजाम दिया गया।

हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ संदेहियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा। दोनों के शव सुबह लड़वारी गांव के पास खेत में मिले।