भारत, पाक की सीमा के पास 8 किलो हेरोइन बरामद

न्यूज़

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले से लगती पाकिस्तान की सीमा से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आठ किलो 580 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 42 करोड़ 50 लाख रूपये आंकी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डा.नानक सिंह ने आज यहां बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पाकिस्तान से हैरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं। इस बारे में हमने सीमा सुरक्षा बल की 89 बटालियन के अधिकारियों को सूचित कर दिया।
जवानों ने पुलिस की मदद से तुरंत इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। उन्होंने कहा कि आज सुबह लगभग सवा दस बजे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रोसा बी.ओ.पी.के पास से एक बोरी बरामद की। बोरी की जांच करने पर उसमें से हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि हैरोइन को कब्जे मे लेकर जांच की जा रही है तथा इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस खेप को मंगवाने में किन लोगों का हाथ है।