भाजपा मुख्यालय में मनायी गई वाल्मीकि जयंती

मध्यप्रदेश

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में आज आदिकवि वाल्मीकि की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा एवं चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी शामिल हुए।

इसके उपरांत महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा नगर में भ्रमण के लिए रवाना हुई, जहां आम नागरिक प्रतिमा का पूजन अर्चन करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी सूरज खरे सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।