नई दिल्ली स्वीडिश ब्यूटी ब्रांड ओरिफ्लेम ने आज भारतीय बाजार में अपनी नयी ब्यूटेनिकल्स रेंज लाँच करने की घोषणा की।
ओरिफ्लेम की नई पेशकश ब्यूटेनिकल्स के माध्यम से ब्रांड ने स्वच्छ सौंदर्य के लिए अपने अनूठे नजरिये को प्रदर्शित किया। पारदर्शी, स्वस्थ व प्राकृतिक अवयवों पर भी प्रकाश डाला, जिससे यह विचारशील और प्रभावशील है। ब्यूटेनिकल्स रेंज स्कैंडिनेविया के शुद्ध पानी से प्रेरित है और बॉटेनिकल एक्स्ट्रैक्ट और 8 आवश्यक खनिजों से संचालित है। इसमें 95 प्रतिशत प्राकृतिक मूल तत्व हैं, जो बिना पैराबेन्स और सिलिकॉन के तैयार किए गए हैं, बायोडिग्रेडेबल रिंस-ऑफ फॉर्मूलेशन के साथ और द वीगन सोसाइटी के साथ रजिस्टर्ड हैं। स्कैंडिनेविया के शुद्ध पानी में पाए जाने वाले आठ आवश्यक खनिजों को स्वस्थ सौंदर्य लाभों की एक रेंज लाने के लिए स्वीडिश प्राकृतिक हनीसकल एक्स्ट्रैक्ट के साथ बीस्पोक ब्लेंड में तैयार किया गया है।
कंपनी के उपाध्यक्ष और साउथ एशिया के प्रमुख एवं भारत के प्रबंध निदेशक फ्रेडरिक विडेल ने कहा, “ओरिफ्लेम में हमारा मानना है कि प्रामाणिकता हर चीज के दिल में है – जो आपके साथ शुरू होती है।
ब्यूटेनिकल्स के साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के तत्वों का अनुभव करें। प्लांट और मिनरल बेस्ड इंग्रेडिएंट्स से लेकर रिसाइकल्ड मैटेरियल्स से बने पैकेजिंग मटेरियल तक, ब्यूटेनिकल्स सभी पहलुओं में संपूर्ण सुंदरता और कल्याण के लिए हमारे अद्वितीय नजरिये का प्रतीक है।”
ब्यूटेनिकल्स रेंज में ब्यूटेनिकल्स रिपेयरिंग शैम्पू और ब्यूटेनिकल्स रिपेयरिंग कंडीशनर के साथ सुंदर, स्वस्थ बालों के लिए विचारशील फॉर्मूले शामिल हैं। इसके साथ ही ब्यूटेनिकल्स रिपेयरिंग हैंड साल्वे और ब्यूटेनिकल्स रिवाइटलिंग बॉडी क्लींजर के साथ खूबसूरती से सरल और प्रभावी शरीर की देखभाल शामिल है।