पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुए

व्यापार

नई दिल्ली अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में सप्ताहांत पर गिरावट आने के बावजूद आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। बुधवार को इन दाेनों की कीमतों में सात दिनों के बाद 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी।

दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.34 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.34 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ने और अनुमान के अनुरूप अर्थव्ययवस्था के पटरी पर नहीं लौैटने के कारण बने दबाव से कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रुड 0.40 डॉलर प्रति बैरल उतकर 73.61 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.70 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 69.29 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम   पेट्रोल (रुपये/लीटर)  (डीजल रुपये/लीटर)
दिल्ली               101.34                      88.77
मुंबई                 107.39                     96.33
चेन्नई                 99.08                       93.38
कोलकाता         101.77                       91.84