मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व विधायक नानालाल पाटीदार का आज निधन हो गया। वे लगभग 88 वर्ष के थे। उन्होंने गृह गांव गुराडियाप्रताप में अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ गृह गांव में ही की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रदेश और जिला भाजपा के नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे शुरूआत में जनसंघ से जुड़े रहे और फिर भाजपा में रहते हुए जिला और प्रदेश स्तर पर अनेक पदों को सुशोभित किया। वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।