पीएम मोदी की नई कैबिनेट तैयार, जाने किसको मिला मौका और किसको मिला प्रमोशन

टॉप -न्यूज़ राष्ट्रीय

नई दिल्ली! नरेंद्र मोदी 2.0 कैबिनेट के पहले विस्तार में कई नए चेहरों को जगह मिली है और कुछ मौजूदा मंत्रियों की तरक्की हुई है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 43 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें 36 नए चेहरे हैं और 7 ऐसे राज्यमंत्री भी हैं जिन्हें प्रमोशन दिया गया है। प्रमोशन पाने वालों में किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी प्रमुख हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुआई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने बुधवार को मंत्रमिंडल का विस्तार किया। पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का यह पहला फेरबदल और विस्तार है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी की टीम में शामिल किए गए नए मंत्रियों के साथ प्रमोट किए गए 7 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है।

पीएम मोदी के अलावा अब केंद्रीय कैबिनेट में 77 मंत्री हैं। विस्तार से पहले कैबिनेट के कुल सदस्यों की संख्या 53 थी। इनमें से 12 की छुट्टी कर दी गई और इस तरह कुल 41 सदस्य बचे। कैबिनेट फेरबदल में 7 को प्रोन्नति दी गई है तो 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने कुल 43 सदस्यों को शपथ दिलाई है।