पवन सिंह का नया गाना धन धुआँ हो जाई रिलीज

मनोरंजन

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना धन धुआँ हो जाई रिलीज हो गया है। पवन सिंह का नया गाना धन धुआँ हो जाई रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने को पवन सिंह के साथ अंजली राज ने गाया है।

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिसियल अकाउंट से इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है कि जय माता दी, धन धुआं हो जाई का फूल वीडियो सांग शुभ लाभ फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से आउट हो गया है। अरुण बिहारी गाना लिखा है और म्यूज़िक प्रियांशू सिंह ने दिया है। गाने को रवि पंडित ने निर्देशित किया है। गाने के कोरियोग्राफर रितिक आरा हैं।