पं० दीनदयाल जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि: शिवराज

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि राष्ट्र और जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चरणों में नमन।
उनके पुण्य विचार सदैव हम सबको देश व समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। श्री चौहान ने कहा कि भाजपा के हम जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और भारत के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। आपके दिखाए मार्ग पर चलकर हम प्रदेश की प्रगति और जनता के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं।