दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के 1953 नये मामले सामने आये

अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ

सोल। दक्षिण कोरिया मेें पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1953 नये मामले सामने आये। नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 329925 हो गयी। पिछले दिन से दैनिक मामले 2175 से कम हैं लेकिन सात जुलाई से अब तक 95 दिनों तक के दैनिक आंकड़े 1000 से ऊपर रहे हैं। पिछले सप्ताह से दैनिक आंकड़ों का औसत 1987 है। हाल ही में सियोल महानगर में क्लस्टर संक्रमण के कारण स्थिति खराब हो गयी थी। नये संक्रमितों में 707 मामले सियोल से आये थे। ग्योंगगी प्रांत से 629 और पश्चिमी बंदरगाह शहर इंचियोन से 131 नये मामले सामने आये हैं। महानगर के अलावा भी संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। राजधानी के बाहरी हिस्से में 457 नये संक्रमित लोग मिले हैं।

यह आंकड़ा लोकल ट्रांसमिशन का 23.8 प्रतिशत है। विदेशों से आये 29 संक्रमण के मामलों के बाद संयुक्त आंकड़ा बढ़कर 14677 हो गया। जानकारी के अनुसार छह संक्रमितों की मौत हो गयी, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2560 हो गयी। मृत्यु दर 0.78 फीसदी है। वहीं 2838 रोगियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 294929 हो गयी। रिकवरी रेट 89.39 फीसद है। छब्बीस फरवरी से शुरू हुये टीकाकरण अभियान के बाद अब तक कुल आबादी का 77.7 प्रतिशत यानी कि 39909124 लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं। अब तक 30322197 लोगों का पूर्ण रुप से टीकाकरण किया जा चुका है।