तमिलनाडु कैबिनेट की बैठक अब शनिवार को

राष्ट्रीय

चेन्नई। तमिलनाडु कैबिनेट की शुक्रवार को होने वाली बैठक एक दिन के लिए टाल दी गयी है और अब यह शनिवार को होगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग की ओर से राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताये जाने के बाद प्रदेश कैबिनेट की बैठक शनिवार को शाम छह बजे होगी। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मौसम विभाग के भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर ऐहतियाती उपायों की निगरानी के लिए मंत्रियों को विभिन्न जिलों में भेजा है।