जरीफनगर इलाके में दो पक्षों से मारपीट में एक की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के जरीफनगर क्षेत्र में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह ने आज यहां बताया कि कल रात जरीफनगर क्षेत्र में भक्ता नगला गांव में दो पक्षों ने बीच हुई कहासुनी के बाद एक दूसरे ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया और पत्थबाजी की।
इस घटना में 50 वर्षीय जगदीश यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्होंने अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।