टोक्यो। चीनी के चार गश्ती जहाजों ने शुक्रवार को जापान के विवादित सेनकाकू द्वीप समूह (चीन में दियाओयू द्वीप के रूप में जाना जाता है) क्षेत्र में प्रवेश किया। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। क्योडाे समाचार एजेंसी के मुताबिक इस साल जापानी समुद्री क्षेत्र में चीन के गश्ती जहाजों का प्रवेश करना 37वां मामला है। जापान और चीन दोनों ने सेनकाकू द्वीप समूह पर अपना दावा जताया है।
जापान 1895 से प्रभावी द्वीपों पर अपनी संप्रभुता पर जोर देता रहा है, जबकि चीन 1783 और 1785 जापानी मानचित्रों को दर्शाते हुए द्वीपों को चीनी क्षेत्र का हिस्सा बता रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सेनकाकू द्वीप अमेरिका के नियंत्रण में चला गया था और बाद में 1972 में इसे जापान को दे दिया गया था। जापान का मानना है कि द्वीपों पर चीन अपना दावा 1970 के दशक में बेशकीमती खनिजों की खोज के बाद कर रहा है।