गुरुनानक जयंती पर शिवराज ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुनानक देव जयंती पर आज उन्हें नमन करते हुए सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘गुरुनानक देव जी की जयंती पर उनके चरणों में शत शत नमन एवं प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरुनानक अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, धर्मसुधारक, समाज सुधारक, कवि व देशभक्त जैसे अनेक गुण अपने में समेटे हुए थे।

उनके विचार युगों युगों तक मानवजाति का कल्याण करते रहेंगे।’ इस बीच श्री चौहान आज सुबह यहां हमीदिया मार्ग स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और उन्होंने विधिवत नमन किया। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने भी नागरिकों को गुरुनानक देव जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।