कौशांबी में किसान की हादसे में माैत

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में धान कुटाई के दौरान एक किसान की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मजरा ऊसरा गांव में निवासी रामा पटेल (45) मंगलवार को अपने घर के पास ट्रैक्टर से धान कुटाई करवा रहा था कि इस दौरान उसका हाथ धान मशीन के पट्टे में फंस गया और कट कर अलग हो गया। घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज किसान की मृत्यु हो गई।