कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव का एक निजी अस्पताल में हुआ निधन

राष्ट्रीय

कोल्हापुर, महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक चंद्रकांत एस. जाधव का गुरुवार तड़के हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।
श्री जाधव के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस विधायक का पिछले एक सप्ताह से फेफड़ों में संक्रमण का इलाज चल रहा था। श्री जाधव पहली बार 2019 के आम चुनाव में कोल्हापुर-उत्तर से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे। उन्होंने दो बार चुनाव जीतने वाले शिवसेना प्रत्याशी राजेश खिरसागर को हराया था।
कांग्रेस विधायक के पार्थिव शरीर को आज दोपहर अंतिम संस्कार के लिए यहां लाया जाएगा।