एमपी शासकीय सेवकों की मंहगाई भत्ता आठ फीसदी बढ़ा

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता आठ प्रतिशत बढ़ाया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शासकीय सेवकों को यह बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन से जुड़कर मिलेगा। अब प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों को मिलने वाला कुल मंहगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो जायेगा।

सूत्रों के अनुसार कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित होने से शासकीय सेवकाें को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि स्थगित रखी गयी थी। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50 प्रतिशत नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जायेगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50 फीसदी राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जायेगी।