यूपी में भाजपा की यूपी में हवा निकल गई

उत्तर प्रदेश

 

अजय राय राहुल गांधी के साथ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा। कांग्रेस ने सपा से गठबंधन करके सिर्फ 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, जिनमें 6 सीटों पर हमारी बड़ी जीत दर्ज हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बांसगांव, महाराजगंज, देवरिया और अमरोहा में बेईमानी हुई, वरना इन सीट पर कांग्रेस की जीत होती।

उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश की चर्चा हो रही हैं। 80 लोकसभा सीट वाला उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का अच्छा प्रदर्शन रहा है। एनडीए का नारा था कि 400 पार सीट जीतेंगे और उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा था लेकिन सभी ने देखा कि उनका दावा हवा हवाई साबित हुआ। भाजपा की यूपी में हवा निकल गई।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज पूरे देश में नौजवान बच्चों में हाहाकार मचा है। नीट की परीक्षा में गड़बड़ी होने के बाद बच्चों के साथ अभिभावक भी परेशान हैं। उत्तर प्रदेश में 19 एग्जाम का पर्चा लीक हुआ है। प्रदेश के साथ साथ देश स्तर पर भी पर्चा लीक हो रहा है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के जहां-जहां प्रत्याशी जीते और हारे हैं, वहां आभार यात्रा 11 जून से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली की जनता ने आभार यात्रा की शुरुआत की है। अब देश में महंगाई फिर से बढ़ गई है। टोल टैक्स, किराया, दूध दाल की कीमतों ने इजाफा हुआ है। इस महंगाई ने आमजनमानस की कमर तोड़ दी है। सरकार को चाहिए कि देश की जनता की उन्नति और विकास के लिए काम करें।

अजय राय ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का कहना है कि आर्टिकल 370 हटने के बाद आतंवादी संगठनों का खात्मा हो गया है। अब वहां श्रद्धालुओं पर कायरतापूर्ण हमला हुआ है। इसकी जिम्मेदारी सरकार की बनती है। लिहाजा भाजपा सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए, सिर्फ बात करने से समस्याओं का समाधान नहीं निकलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *